नागपुर। भारतीय जनता पार्टी हाई कमान द्वारा राज्य में नई सरकार स्थापित करते समय महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दरकिनार किया गया। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा बताए गए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों को स्वीकार करने के लिए अनिच्छुक, फडणवीस अनुरोधों और पार्टी हाई कमान के निर्देशों के आगे झुक गए और एकनाथ शिंदे के राज्य की बागडोर संभालने के बाद उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के भरोसेमंद साथी एवं पूर्व महापौर संदीप जोशी ने फडणवीस को उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने और साथ ही पार्टी नेतृत्व के आदेश के सरकार में शामिल होने के लिए फडणवीस को बधाई देने वाले पोस्टर लगाए हैं।
पोस्टर से अमित शाह की तस्वीर गायब
लेकिन हैरानी की बात यह है कि पोस्टरों से गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर गायब है। यह स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग शाह को सीधे तौर पर फडणवीस को अपमानित करने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। शिंदे सरकार में फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता अमित शाह को ही ज़िम्मेदार समझते हैं। उन्होंने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया पर भी फडणवीस की डिमोशन पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। जोशी ही नहीं भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी फडणवीस को दरकिनार करने पर अपनी भावनाओं को वाट्सएप पर पोस्ट किया है। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेता और उनके करीबी साथी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि यह भविष्य में उनके लिए समस्या पैदा कर सकता है।
ReplyForward
|