नागपुर।मध्य रेल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इस महोत्सव के दौरान शुक्रवार काे नागपुर मंडल की रेल प्रबंधक ऋचा खरे, अप्पर रेल प्रबंधक जय सिंह एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशुतोष पांडेय के साथ मंडल कार्यालय नागपुर से बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया.ऐसे ही बाइक रैली को पुणे और भुसावल मंडलो ने झंडी दिखाकर मुंबई के लिए रवाना किया। ये सभी बाइक रैली मुंबई में जुटेंगी और आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को नई दिल्ली को पहुंच जाएगी। बाइक रैली के माध्यम से नागपुर मण्डल में लोगों को रेलवे के प्रति जागरूक करना, जिसके वर्तमान मे आरपीएफ़ के द्वारा क्या–क्या कार्य किए जा रहे के मदद में विडियो वॉल डिस्प्ले लगाकर आरपीएफ़ के द्वारा किए गए सरहनीय कार्यो को दिखाया जा रहा है। नागपुर मंडल मे मेरी सहेली अभियान के दौरान ट्रेन में अकेले यात्रा कर रही महिलाओं को अटेंड कर उनसे उनकी समस्या और शिकायत के बारे में पूछा जाता है। आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह में लगभग 60 हजार पौधे रोपने का अभियान, जल सेवा, स्वच्छता अभियान, एकता के लिए दौड़ और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान शामिल है।