नागपुर। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन मार्गदर्शन से इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन देश भर में किया गया। इसके अंतर्गत स्थानीय पांचपावली स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में मंडल के शहर जोन के जोनल इंचार्ज किशन नागदेवे के मुख्य आतिथ्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग आचार्य गोपाल केसवानी ने मिशन के अनुयायियों को योग से मिलने वाले स्वास्थ्य प्राप्ति व आनंदमय जीवन के लाभ बताते हुए एक घंटे तक स्वयं सहित सभी से योग के आसन करवाकर स्वास्थ्य लाभ दिया। सेवादल के क्षेत्रीय संचालक रोशनलाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर किशन नागदेवे का सत्कार किया।