स्थानीय सेठ केसरीमल पोरवाल कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. एम.बी.बागडे 31 मई सेवानिवृत्त होने पर 1 जून को कंप्यूटर साइंस विभाग प्रमुख डॉ. विनय चव्हान ने कार्यकारी प्रिंसिपल पद का पदभार संभाला। इस मौके पर नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. विनय चव्हान को शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष सुनिल कुमार पोरवाल, सचिव विजय कुमार शर्मा, विकास निर्देशक अशोक कुमार भाटिया, सी.ई.ओ. डॉ. एम.एन. घोषाल, पूर्व प्रिंसिपल डॉ.एम.बी. बागडे, पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एस.एस. धोंडगे, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रेणू तिवारी, रजिस्ट्रार स्वप्निल राठोड समेत पोरवाल कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।