- -बजट में 24 हजार करोड़ रुपए का घाटा
-महाराष्ट्र एक खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था
वाला देश का पहला राज्य बना
-नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को अब मिलेगा 75 हजार अनुदान
-3 लाख 30 हजार नौकरियां देने का भी वादा
-सभी ट्रांसजेंडरों को पहचान पत्र और राशन कार्ड जारी करने का निर्णयमुंबई। (एजेंसी)।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से वित्त मंत्री अजीत पवार ने विधानसभा में और वित्त राज्य मंत्री शंभूराजे देसाई विधान परिषद में साल 2022-23 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने इस बार 24 हजार करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया है। सदन में अजित पवार ने बताया कि इस बार कुल राजस्व की प्राप्ति 4 लाख 03 हजार 427 करोड़ रुपये है, जबकि राजस्व घाटा 4 लाख 27 हजार 780 करोड़ रुपए का है। इसे पेश करने के दौरान वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जिसकी अर्थव्यवस्था एक खरब अमेरिकी डॉलर होगी। बजट में गरीब, किसान और महिलाओं पर सरकार का खास फोकस किया गया है।स्टार्टअप के लिए 100 करोड़ आवंटित
गौरतलब है कि सरकार की ओर से पेश इस बजट को लेकर खासी उत्सुकता इसलिए भी है, क्योंकि इसके ठीक छह महीने के बाद महाराष्ट्र में नगरपालिका चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में महिलाओं के लिए अस्पताल खोले जाएंगे। स्टार्ट-अप के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। पवार ने बताया कि दिवंगत भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर कलिना विश्वविद्यालय में स्थापित होने वाले संगीत विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने प्रदेश भर में सभी ट्रांसजेंडरों को आईडी कार्ड और राशन कार्ड जारी करने का फैसला किया है। इस साल से छत्रपति संभाजी महाराज वीरता पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।गरीब, किसान और महिलाओं पर सरकार का खास फोकस
कोविड-19 की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले महाराष्ट्र के इस बजट में गरीब, किसान और महिलाओं के साथ-साथ उद्योग जगत पर विशेष फोकस किया गया है। 2021-22 के बजट का आकार 4.84 लाख करोड़ रुपये था। जो 2020-21 से 11% अधिक था। बता दें कि महाविकास आघाडी में शिवसेना के करीब 24 विधायकों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को शिकायत की थी कि उन्हें फंड देने में अजित पवार काफी रुकावटें डालते हैं। देखना यह भी है कि इस बजट में अजित पवार उन शिवसेना के विधायकों को संतुष्ट कर पाते हैं कि नहीं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार महाविकास अघाड़ी सरकार बनने के बाद तीसरी बार बजट पेश कर रहे हैं।सीएनजी से चलने वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बड़ी राहत
राज्य सरकार ने सीएनजी से चलने वाले बस, टैक्सी ओर आॅटो रिक्शा चालकों को बड़ी राहत देते हुए 13.5% टैक्स को घटाकर 3% कर दिया है। हालांकि, सरकार द्वारा टैक्स घटाये जाने से सरकारी तिजोरी पर 800-1000 करोड़ रुपये का बोझ आयेगा।बजट की मुख्य बातें
-उद्योग जगत को सहूलियत देने के ऐलान के साथ 3 लाख 30 हजार नौकरी देने का दावा।
-कोंकण और परभणी कृषि विश्वविद्यालय को 50-50 करोड़ देने का ऐलान।
-हवेली में बनेगा संभाजी राजे महाराज का स्मारक, 250 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया।
-बालासाहेब ठाकरे के नाम से हिंगोली में कृषि अनुसंधान केंद्र स्थापित होगा।
-40 वर्ष से अधिक आयु के सभी सरकारी कर्मचारियों का फ्री मेडिकल चेकअप होगा। इस पर सरकार 250 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
-नवी मुंबई में स्थापित होगा महाराष्ट्र भवन। कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर विकास योजना के दूसरे चरण के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
-महिलाओं के खिलाफ अपराध को कम करने के लिए सतारा का महिला सुरक्षा मॉडल प्रोजेक्ट राज्य भर में लागू किया जाएगा।
-42 लाख 12 हजार किसानों को 50 हजार की जगह नियमित कर्ज अदायगी अब 75 हजार की सब्सिडी मिलेगी।
-जल संसाधन विभाग को 13 हजार 252 करोड़ देने का ऐलान किया गया।
-कोयना बांध क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण जल पर्यटन परियोजना का होगा निर्माण।
-पालघर को पर्यटन स्थल के रूप में बी श्रेणी का दर्जा दिया जाएगा।
-अजंता-एलोरा के लिए व्यापक विकास योजना का ऐलान किया गया।
-आधुनिक सामुदायिक सुविधा केंद्र बनाने की घोषणा।
-लोनावला टाइगर पॉइंट पर स्काईवॉक और अन्य सुविधाएं बनाई जाएंगी।
-रायगढ़ दुर्ग एवं क्षेत्र विकास के लिए 100 करोड़ का ऐलान।
राजगढ़ तोरणा, शिवनेरी, सजगढ़, विजय दुर्गा के लिए 14 करोड़ देने की घोषणा।
-शिवड़ी और सेंट जॉर्ज के विकास के लिए 7 करोड़ का ऐलान।
-आजादी के अमृत महोत्सव के लिए 500 करोड़ देने का ऐलान किया गया।
-गेटवे आॅफ इंडिया पर महाराष्ट्र की संस्कृति को दिखाने वाली फिल्म का होगा प्रदर्शन।
-औरंगाबाद में वंदे मातरम हॉल के निर्माण के लिए 43 करोड़ दिए जाएंगे। सांस्कृतिक विभाग के लिए 195 करोड़ देने का किया गया ऐलान।
-सारथी पुणे को योजनाओं को लागू करने के लिए 250 करोड़ रुपये मिलेंगे।
-2 अप्रैल (गुड़ी पाड़वा दिवस) को मुंबई में मराठी भाषा भवन का भूमिपूजन किया जाएगा।
-सभी जिलों में स्थापित होंगे महिला अस्पताल।
-प्रदेश में कृषि उपज समिति के लिए 10 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।
-कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50 हजार दिए जाएंगे, 20 लाख किसानों को होगा फायदा।
-8 मोबाइल कैंसर वाहन उपलब्ध करवाया जायेगा, इसके लिए 8 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
-स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट में 11000 करोड़ रुपये का ऐलान।
-टाटा कैंसर रिसर्च सेंटर को रायगढ़ के खानपुर जमीन दी जाएगी।
-15 लाख 87 हजार नागरिकों को दी गई कोरोना की बूस्टर खुराक।
-बुल हॉर्स वेटेरिनरी हॉस्पिटल, मुंबई के लिए 10 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान।
-महिला किसानों को वित्तीय सब्सिडी देने की घोषणा की गई है।
-सामाजिक न्याय विभाग को 2,876 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया।
-आदिवासी विकास विभाग के लिए 11 हजार 199 करोड़ का बजट निर्धारित।
-महिला एवं बाल विकास विभाग को 2 हजार 472 करोड़ देने का ऐलान किया गया।
-खेल विभाग के लिए 354 करोड़ का फंड आवंटित किया गया।
-महाराष्ट्र में थर्ड जेंडर यानी ट्रांसजेंडर के लिए अलग से राशन कार्ड बनाने का ऐलान किया गया।
-पुणे शहर में 300 एकड़ में बनेगी इंद्राणी मेडिसिटी, एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे सभी इलाज।
-ट्रेन्ड मैनपॉवर के लिए, सभी योजनाओं को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा।
-हर जिले में स्थापित होंगे टेलीमेडिसिन अस्पताल, इसके लिए 3,183 करोड़ रुपये का फंड आवंटित।विदर्भ को क्या मिला
-गोसीखुर्द परियोजना के लिए 853 करोड़ का आवंटन।
-कपास और सोयाबीन के लिए 1000 करोड़, विदर्भ और मराठवाड़ा में विशेष कार्य योजना का ऐलान।
-समृद्धि महामार्ग का 77 प्रतिशत काम पूर्ण, आगे गढ़चिरोली, गोंदिया तक बढ़ाया जाएगा।
-गढ़चिरोली में माड़िया भवन बनाया जाएगा।
-गढ़चिरोली के 5000 विद्यार्थियों के लिए प्रति वर्ष कौशल्य वर्धन हेतु 30 करोड़ रुपए।
-अमरावती और गढ़चिरोली में विमानतल की घोषणा।
-देशी गायों की पैदावार बढ़ाने के लिए विदर्भ में तीन मोबाइल प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।
-यवतमाल, बुलढाणा, वर्धा, भंडारा में 100-100 बेड के महिला अस्पतालों की स्थापना।
-अमरावती जिले के पोहरा में बकरी समूह क्षमता में वृद्धि का निर्णय।