मुंबई। (एजेंसी)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के मामले में पुलिस इंस्पेक्टर ओम वांगटे को गिरफ्तार किया है। स्थानीय अदालत ने वांगटे को 15 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा है। लोकमान्य तिलक मार्ग थाने के इंस्पेक्टर वांगटे पर अंगड़िया से रंगदारी वसूलने का आरोप है। इस मामले में तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसी के साथ वांगटे ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। इससे पहले क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने 19 फरवरी को पीआई नितिन कदम और पीएसआई समाधान जामदादे को गिरफ्तार किया था। वहीं, आज मुंबई पुलिस ने इन तीन पुलिस अधिकारियों ओम वांगटे, नितिन कदम और समाधान जामदादे को जबरन वसूली मामले में उनकी संलिप्तता के लिए निलंबित भी कर दिया।