सौरभ पाटील| वाडी। वाड़ी में एक वृद्धा से घर में घुसकर मंगलवार रात को रेप किए जाने का मामला सामने आया है। देर रात – दिन तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पीड़ित 65 वर्षीय वृद्धा अकेली रहती है। उसका बेटा खापरखेडा में रहता है। वृद्धा सोमवार की रात घर में सोई थी। देर रात दो से तीन लोग वृद्धा के घर आए। उन्होंने वृद्धा को चाकू की नोंक पर धमकाया। इसके याद उससे एक आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। निर्जन परिसर तथा रात का वक्त होने से महिला आरोपियों का विरोध भी नहीं कर पाई। मंगलवार सुबह वृद्धा ने परिसर के लोगों को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। घटना का पता चलते ही वाड़ी पुलिस हरकत में आई अपर आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी लोहित मतानी, वाड़ी पीआय ललिता तोडासे थाने पहुंचे पुलिस टीम को आरोपियों की खोजबीन में रवाना किया गया। बताया जाता है कि इसके पहले भी महिला पर एक ट्रक चालक ने जबर्दस्ती करने का प्रयास किया था। ट्रक चालक की लोगों ने धुनाई भी की थी। परंतु महिला को घटना याद नहीं होने से पुलिस एक दिशा में कार्य नही कर पा रही၊ आगे क्या होगा इस ओर सबका ध्यान लगा हुआ है। देर रात – दिन तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।