नई दिल्ली। (एजेंसी)।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा 29 अगस्त को दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कारों के नाम सामने आ गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोगोर्हेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है। इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा और क्रिकेटर शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है।