नागपुर। (नामेस)।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नागपुर शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे के मार्गदर्शन एवं मध्य नागपुर राकांपा अध्यक्ष रिजवान अंसारी, उत्तर नागपुर अध्यक्ष महेंद्र भांगे के नेतृत्व में 14 अक्तूबर को धम्मचक्र प्रवर्तन दिन के अवसर पर संविधान चौक पर महामानव डॉ. भीमराव बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर रिजवान अंसारी ने कहा कि धम्मचक्र ुप्रवर्तन दिवस बौद्ध धर्म के सभी अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है, क्योंकि आज ही के दिन 14 अक्तूबर 1956 को संविधान के रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने अपने लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव वर्षा शामकुले, सुनील लांजेवार, शेखर पाटिल, हेमंत भोतमांगे, इसराइल अंसारी, नागेश वानखेड़े, मोहसिन शाही, रियाज खान, ज्योति लिंग्यात, नसीम अख्तर, नईम अंसारी, प्रमोद जोंधले आदि सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।