विदर्भ मे व्यापार व उद्योग के लिए प्रसिद्ध रहने वाले वाडी शहर के खडगांव मार्ग का कार्य धीमी गति से चलने से नागरिक परेशान हैं। खडगांव मार्ग का चौड़ीकरण चालको तथा स्थानिक निवासीयों के लिए परेशानी की वजह बन गया है।
सड़क के एक हिस्से की खुदाई और निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से होने के कारण आवाजाही में दिक्कत हो रही है। बदहाल सड़क से आवाजाही में सबसे ज्यादा मुश्किल दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है। गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं वहीं सफर में काफी समय की लग रहा है।यातायातकर्मी धूल से भी परेशान का सामना कर रहें है।वाडी खडगांव मार्ग यह तालुका का महत्वपूर्ण मार्ग होने से फेटरी, कलमेश्वर, सावनेर फीर एमपी तक यह मार्ग निकलता है।24 घंटो मार्ग शुरू से भारी वाहनों की आवाजाही होती है।निर्माण कार्य रुकने के कारण क्षेत्र में धूल धूल का वातावरण हो जाता है। जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मार्ग पर पड़ी गिट्टी व चुरी दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही हैं।जिस प्रकार मार्ग पर गिट्टी व चुरी पड़ी हुई है उससे यातायात कर्मियों की जान को खतरानिर्माण हो रहा है। साथ ही मार्ग पर वाहनों का नियंत्रण छुटनेसे दुर्घटनाएं होने की संभावना भी बढ़ रही हैं।काम रुकने से यातायात को समस्या निर्माण हो रही हैं। भारी वाहनो से टू व्हीलर कर्मी को काफी सामस्याओं का सामना करना पड रहा है। खडगांव मार्ग पर ट्राफीक जाम होना तो आमतोर पर आसान बात हो गई हैं। इस संदर्भ में संबंधीत सड़क निर्माण उपअभियंता अभिजीत कुचेवार ने बताया की राज्य में लाकडाऊन के कारण काम रुका हुआ हैं। लेंबर सब एमपी भाग गए हैं। संबंधीत कुछ लेबर और इंजीनियर पॉझिटिव्ह भी आए हैं। जिस कारण लेबर काम करने से घबरा रहें है।