शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिसकारण रोजाना जिले में 30 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। अब उपलब्ध वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की राह पर है। शहर में दो से तीन दिन चल सकेगा, इतना ही स्टॉक है। ग्रामीण क्षेत्र में भी लगभग यही स्थिति है। मनपा और जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीन की मांग की गई है। जल्द से जल्द इसकी आपूर्ति का भरोसा दिलाया गया है। शहर में कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन के लगभग 40 हजार डोज उपलब्ध होने की जानकारी है। ग्रामीण क्षेत्र में 27 हजार के आसपास है। ऐसे में जल्द से जल्द स्टॉक उपलब्ध नहीं होने पर जिले में वैक्सीनेशन की गति धीमी पड़ सकती है।