हिंगणघाट: कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन ने लसीकरण मुहीम को ग्रामीण स्तर तक अमल में लाने हेतु आवश्यक कदम उठाए, इसे सही तरीके से अमल में लाया जा रहा की नहीं, इसकी जानकारी लेने हेतु जिलाधिकारी ने आज अचानक लसीकरन केंद्र को भेट दी।
जिले के ग्रामीण अंचल में ६० साल के नागरिकों को इसका लाभ मिले इस हेतु विशेष कार्यक्रम बनाया गया। जिसके तहत ग्राम पंचायत के सरपंच और पंचायत अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। उन निर्देशों का उचित तरह से पालन हो रहा की नहीं, ये देखने जिलाधिकारी महोदया ने अचानक इन केंद्रों को भेट दी।
विदित हो कि शेगाव (कुंड) ग्राम पंचायत ने इन्हीं निर्देशों को अमल में लाते हुए शेगाव और परीसर के जेष्ठ नागरिकों का शतप्रतीशत टीकाकरण किया। ६० वर्ष और उपर के करीब १९० जेष्ठ नागरिकों को शेगाव से बुरकोंनी केंद्र में ले जाकर लस दी गई। इस हेतु जो वाहन इस्तेमाल कीए गए उसका किराया शेगाव कुंड ग्राम पंचायत ने देकर एक मिसाल कायम की। लसीकरण के बारे में जो अफवाहे थीं, जो संभ्रम था वो दूर करके उनका मन परिवर्तन करके केंद्र तक लेकर जाना, इस कार्य की सभी और प्रंशसा हो रही है।
बुराकोनी स्वास्थ केंद्र के अंर्तगत आनेवाले ग्राम पंचायत के सरपंच उसी तरह नंदोरी स्वास्थ केंद्र के अंर्तगत आनेवाली ग्राम पंचायत सरपंच तथा अधिकारियों को इसी तरह से वैक्सीनेशन कार्यक्रम को अमल में लाने के निर्देश इस समय दिए गए।
शहर और परीसर के लोगो को लसीकरण करने की मुहीम को गती देने के निर्देश इस समय पालिका कार्यालय में हुई सभा में दिए गए। जिसमे लोगो की एंटीजन टेस्ट के साथ ही लसीकरण बढ़ाने पर जोर दिया गया। जो लोग होम आयसोलेशन किए गए उन पर देखरेख के लिए आशा वर्कर और स्कूल के शिक्षकों को वार्ड वार्ड में नियुक्त किया गया है। तथा उनके घरों पर स्टीकर लगा कर सभी से उन्हे मिलने से मना किया गया। मास्क नहीं होने पर अब ५०० रुपए दंड स्वरूप वसूले जाएंगे।
लसीकरण के लिए केंद्र पर ले जाने के लिए पालिका ने वाहनों की व्यवस्था किए जाने की बात मुख्याधिकारी ने बताई। जिस वार्ड के लोग लस लगाने को तैयार हो तो पालिका उनके लिए वाहन उपलब्ध कराएंगी। पालिका ने इस कार्य हेतु तीन वाहनों का इंतजाम किया है। लसीकरण करने के इच्छुक लोगो ने वार्ड मेंबर से संपर्क करके वाहन का लाभ लेने का आव्हान मुख्याधिकारी ने किया है।