
नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में भाजपा की ओर से कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा ने लोंढे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। दरअसल, अतुल लोंढे ने प्रशांत कोरटकर प्रकरण में यह सवाल उठाया था कि उसे मदद करने वाला प्रशिक पडवेकर क्या मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करने वाला व्यक्ति है? इसी बयान को लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि अतुल लोंढे अक्सर बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनामी करने का प्रयास करते हैं। इसी के चलते भाजपा विधायक प्रवीण दटके और शहर अध्यक्ष बंटी कुकडे के नेतृत्व में गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।