कपिल नगर थाना अंतर्गत मंगलवार की रात सड़क अपघात का मामला सामने आया। जिसमे एक १६ वर्षीय नाबालिग ने अपनी जान गवाई। इस सन्दर्भ में कपिल नगर पुलिस द्वारा कारवाही की जा रही है।
शहर में बढ़ रही सड़क अपघातो की श्रृंखला में एक और अपघात अब शामिल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू बबलू शेख, उम्र 16 वर्ष, को सुबह लगभग 9.30 बजे अपनी गाड़ी से जा रहा था। जिस दौरान आरोपी गुण्डाओ धनराज देउडकर विपरीत दिशा दे आ रहा था उस वक्त उनकी भिंडत हो गई। भिड़त इतनी जोरदार थी की सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जिस वक्त उसकी मौत हो गई। इस सन्दर्भ में सहयक उप निरीक्षक राजेश डोंगरे ने अधिक जानकारी साँझा की।
इस घटना में कपिल नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जाँच जारी है।