कानपुर देहात में आज उस समय एक मृत नवजात आस्था और अंध्विश्वास का केंद्र बन गई…… जब अनोखे तरीके का जन्मा नवजात लोगो के आस्था का केंद्र बन गया….. विकृत रूप से जन्मे नवजात की कुछ ही घण्टो बाद मौत हो गई …….. जिसके बाद लोगो ने उसकी पूजा शुरू कर दी……
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गहोबा गांव में आज लोगो ने मृतक नवजात की पूजा शुरू कर दी…… लोगों ने उसके शव को रखकर फूलों और पैसो का चढ़ावा करना शुरू कर दिया…… लोगो की कार्य से आस्था या अंधविश्वास पर बहश छिड़ गई….. दरअसल गहोबा गांव के रहने वाले राम कुमार यादव की पत्नी मीना देवी ने आज विकृत रूप के बच्चे को जन्म दिया…… इस विकृत नवजात के जन्म के समय उसके सिर पर बालों का जुड़ा लगा हुआ था….. और उसके शरीर का रंग भी 2 कलर में था…… ऊपर का हिस्सा काला और नीचे का हिस्सा सफेद था…… लेकिन कुछ ही घण्टो बाद इस विकृत रूप के जन्मे बच्चे की मौत हो गई…….. जिसके बाद उसके घर वालो ने उसे दैवीय शक्ति मान कर पूजा शुरू कर दी…….. धीरे-धीरे लोगो का जमावड़ा रामकुमार यादव के घर मे लगाना शुरू हो गया……. लोगो ने मृतक नवजात के विकृत रूप को देख अचंभित हो गए और उसको दैवीय अवतार मान कर परिवार के लोगो के साथ उसकी पूजा शुरू कर दी….
कोई उसे काली तो कोई ब्रह्मदेव बाबा मान रहा था……. और उसके शव पर फूल और प्रसाद चढ़ाना शुरु कर दिया…….. लोगो का मानना था कि यह दैवीय शक्ति है जिसने जन्म लिया और वापस चली गई……..