नागपुर। (नामेस)। अजनी पुलिस थाना अंतर्गत रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी 5 फरवरी 2022 को करीब 4:00 बजे के दरमियान सहेली के जन्मदिन के बहाने घर से निकली, परंतु वापस नहीं लौटी। परिजनों ने शाम तक बेटी के घर वापस नहीं लौटने के बाद जब परिचितों और जान पहचान के लोगों के यहां उसकी जांच की तो उसकी कोई भी खोज खबर नहीं मिली, जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भारतीय दंड विधान की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।