नागपुर। (नामेस)। अजनी पुलिस थाना अंतर्गत एक 45 वर्षीय महिला ने 64 वर्षीय आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत कर छेड़खानी किए जाने का मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला शादीशुदा है और अजनी परिसर में रहती है। पैसे के लेन-देन को लेकर उसका आरोपी राजेंद्र अमृतराव तायडे (65) के साथ विवाद चल रहा था। महिला ने एक चेक आरोपी को दिया था, जोकि बाउंस होने के बाद आरोपी ने उसके खिलाफ कोर्ट में केस डाला था। केस खत्म करने के लिए ही आरोपी ने इस महिला को बातचीत के बहाने 20 फरवरी 2022 के करीब 9:30 बजे के दरमियान अजनी परिसर में मिलने बुलाया था। महिला का आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354, 354(अ), 294 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।