नागपुर। (नामेस)। नवीन कामठी पुलिस थाने के अब्दुल शाह दरगाह के पास रहने वाली एक महिला को उसी के पति ने घरेलू विवाद के बाद हुए झगड़े में लकड़ी के डंडे से हाथ पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फरियादी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवीन कामठी परिसर के अब्दुल शाह दरगाह के पास निवासी फरियादी मुस्कान विनोद पांडे (24) के आरोपी पति विनोद अरुण पांडे (27) ने पारिवारिक विवाद के चलते गाली-गलौज कर लकड़ी के डंडे से दाएं हाथ पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।फरियादी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 326, 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच कर रही है।