वाड़ी।
भारतीय बौध्द महासभा नागपुर ग्रामीण की ओर से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे एक होटल पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। भारतीय बौध्द महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरत्न आंबेडकर, राष्ट्रीय संघटक अनिल जवादे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत जाधव, जिलाध्यक्ष नागपुर ग्रामीण महेंद्र ऊके प्रमुखतासे उपस्थित थे। इस मौके पर नागपुर ग्रामीण कार्यालय का उद्घाटन राजरत्न आंबेडकर के हाथों किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजरत्न आंबेडकर कहा कि सरकार जनगणना नही कर रही है। डर है कि बौध्दों की संख्या बढ़ेंगी। अब हमारी जनगणना हम करेंगे, गांव-गांव, शहर- शहर में भारतीय बौध्द महासभा के कार्यकर्ता जनगणना का काम करेंगे।आंबेडकर ने कहा कि हमने जाती गणना का फॉर्म बनाया हर गांव में सर्वे कर बौध्दों का आंकड़ा पाएंगे। 2035 तक यह मिशन चलेगा। फिर हम सरकार को बताएंगे कि भारत में कितने बौध्द है। आज की तारीख में केवल 80 लाख बौध्द होने की जानकारी राजरत्न आंबेडकर ने दी।भारतीय बौध्द महासभा पर अपना दावा ठोकते हुए कहा कि जो लोग दावा कर रहे है उनका कोई अधिकार नही है। 1951 में सभा का निर्माण बाबासाहब आंबेडकर ने किया लेकिन 70 साल में भारतीय बौध्द महासभा को बढ़ाया नही। अब पूरे भारतभर फैलाने का दावा राजरत्न आंबेडकर ने किया। इस मौके पर नागपुर ग्रामीण कार्यकर्ताओ का महासभा में प्रमाणपत्र देकर चयन किया गया। देश के कोने कोने में जाकर धम्म का प्रचार करने देश विदेश में राजरत्न आंबेडकर को जाना पड़ता है।देश मे सबसे बड़ा बुद्धिस्ट विश्वविद्याल निर्माण करने का कार्य चल रहा है यह जानकारी भी सभा को संभोदित करते हुए दी।कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय बौध्द महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र (सुरेश) ऊके ने किया। रंजीत राऊत, शैलेन्द्र लामसोंगे, डीडी गजभिए, चंद्रशेखर गणवीर, नरेश चोखांन्द्रे, शिलाताई रंगारी, एमएम चहांदे, योगेंद्र भालाधरे, प्रीति वाकड़े, किरण राऊत, लता नाइक उपस्थित थे।