रामटेक।
26 साल के युगांत प्रकाश कडू का शव 24 सितंबर को सुबह 9 बजे खिंडसी जलाशय में मिला। लालदीवान दरगाह के नजदीक, रामटेक रहनेवाले युगांत कडू 23 सितंबर को सुबह 7.30 बजे मोटरसाइकिल पर बिना किसी को बताए घर से निकल गए। उनका आईटी कंपनी में सुबह 9 बजे से वर्क फ्रॉम होम था। वह सुबह 9 बजे तक घर नहीं लौटा तो उसके परिवार और दोस्तों ने उसकी तलाश शुरु की। तलाशी के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे उसकी मोटरसाइकिल खिंडसी जलाशय पर एक पंप हाउस के पास मिली, जिससे परिवार में संदेह पैदा हो गया। शक होने पर उसने कन्हान के गोताखोर को खिंडसी झील में युगांत की तलाश करने को कहा। दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक 9 गोताखोरों की टीम ने तलाश की, लेकिन युगांत नहीं मिला। शुक्रवार को फिर युगांत की तलाश करते हुए उसका शव खिंडसी झील स्थित पंप स्टेशन के पास मिला। रामटेक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया। युगांत ने 2018 में रामटेक के किट्स कॉलेज से कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की थी। वह फिलहाल एक आईटी कंपनी में काम कर रहा था। युगांत के पिता ने कहा, युगांत थोड़ा चिंतित लग रहा था। लेकिन उसने हमें कुछ नहीं बताया। मृतक युगांत की मां शिक्षिका हैं। बड़ा भाई इंजीनियर है। रामटेक शहर में एक युवा इंजीनियर की आत्महत्या से शोक की लहर छाई है।