हिंगणघाट।
शहर में बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते थानेदार संपत चव्हान ने फीर से दामिनी दस्ते को अमल में लाने का निर्णय लिया है। इस से बढ़ते अपराधिक मामलों पर नियंत्रण लाने की पहल माना जा रहा है। दामिनी दस्ते की पुर्व की प्रमुख प्रतिभा दुधबलें की ओर इस दस्ते का नेतृत्व दिया गया है। इसी दस्ते पर शहर में बढ़ती अपराधिक मामलों पर नियंत्रण करने गस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। शहर के प्रमुख नागरिको को दस्ते का संपर्क क्रमांक दिया गया है। नागरिक को कोई भी अनुचित प्रकार दिखाई देने पर पुलिस थाने या दस्ता प्रमुख को तुरंत जानकारी देने का आव्हान थानेदार संपत चव्हान ने किया है। दामिनी दस्ता ने शहर में जोरशोर से गस्त लगाना सुरु किया है। इस बीच पुलीस की संख्या कम होने से दामिनी दस्ता बंद किया गया था। लेकीन शहर में बढ़ते अपराधिक मामले को देखते और विविध संघटन ने ज्ञापन देने पर फीरसे दामिनी दस्ते का गठन किया गया।