गोंदिया ( तिरोड़ा)।
गोंदिया जिले के तिरोडा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चुरडी में एक ही परिवार के 4 लोगों की जघन्य हत्या का मामला 21 सितंबर की सुबह सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुरडी निवासी रेवचंद्र डोंगरू बिसेन उम्र 51 वर्ष, मालता रेवचंद्र बसेश उम्र 45 वर्ष, पूर्णिमा रेवचंद्र बिसेन उम्र 17 वर्ष, का समावेश है। उपरोक्त मामले में तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई। रेवचंद बसेन फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। उपरोक्त घटना मध्य रात्रि में घटित होने की संभावना है। मामलें की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है।