रामटेक।
20 सितंबर को पंचाला गांव के दो सगे भाई खिंडसी तालाब में यहमछली पकड़ने के लिए सुबह 5 बजे गये थे। उनका नाम जटाशंकर गणपत नागपूरे उम्र 40 व विष्णू गणपत नागपुरे उम्र 35 वर्ष है। क्षेत्र में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक भारी गर्जना के साथ मुसलाधार बारिश हुई। लेकिन उनका मछली पकड़ना जारी था। सुबह 8 बजे जोरदार गर्जना के साथ बिजली गीरी। इससे जटाशंकर नाव से खिंडसी तालाब में बेहोश होकर गीरा व डूब गया। छोटे भाई विष्णु ने जटाशंकर को पानी से निकालने का प्रयास किया। लेकीन आसपास कोई नहीं होने से सहायता नही मिली।असहाय विष्णू ने तैरकर अपनी जान बचाई। पंचाला गांव खिंडसी से सटा है। घटना की खबर गांव में फैलते ही गांव के लोग बचाव कार्य में लगे हैं।मृतक को दो बेटियां व माँ है। तालाब में डूबने की खबर मिलते ही गांव में मातम छाया है। मृतक की तलाश के लिए ढीमर समाज के लोग 15 से अधिक नाव से पुलिस के साथ खोजबीन कर रहे है। परंतु खबर लिखे जाने तक मृतक का पता नही चल पाया हैं।