कन्हान।
कन्हान पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले कांद्री वार्ड क्र 5 में खड़े 10 चक्का ट्रक को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत कन्हान पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात 11 से सोमवार सुबह 5 बजे के बीच दर्शन रघुनंदन टिकम ( 30 ) वार्ड नं 5 कांद्री, कन्हान में अपना 10 चक्का ट्रक क्र एमएच -40 – बीजी – 5259 अंदाजन कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए जो अपने घर के पास खड़ा रखा था। उसे किसी अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता दर्शन रघुनंदन टिकम ने कन्हान पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी है। कन्हान पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। जांच कन्हान पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक विलास काले के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार खुशाल रामटेके कर रहे हैं।