दिग्रस।
दिग्रस तहसील बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी हाल ही में गठित हुई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष के रुप में एड केशव वानखडे वहीं एड इरफान नौरंगाबादे को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उपरोक्त कार्यकारिणी के चयन के संदर्भ में हाल ही में दिग्रस बार एसोसिएशन के सभी सभासदों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें निर्विरोध रुप से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में बतौर अध्यक्ष बार असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एड फरहाद वर्षानी थे। इसके अलावा इस मौके पर कार्यकारिणी के पूर्व पदाधिकारी तथा वरीष्ठ वकील प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बहरहाल नई कार्यकारिणी में असोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में एड केशव वानखडे, उपाध्यक्ष एड अमीन शेख, सचिव एड इरफान नौरंगाबादे, सहसचिव पद पर एड ज्योतिसिंग चव्हाण, कोषाध्यक्ष के तौर पर एड गिरीष साबले आदि का निर्विरोध रूप से चयन किया गया। मालूम हो कि नई कार्यकारिणी में बड़ी संख्या में युवा तथा वरिष्ठ वकील सदस्य शामिल है। इस मौके पर कार्यकारिणी के पूर्व पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।