हिंगणघाट।
स्थानीय पुलिस स्टेशन में उप निरीक्षक इस पद पर नियुक्त बी एस मुंडे का स्वागत तथा सत्कार समारंभ वंजारी सेवा संघ द्वारा किया गया। विदर्भ प्रमुख प्रा जितेंद्र केदार के घर में आयोजित कार्यक्रम में विविध क्षेत्र के कार्यरत समाजबांधव की बडी संख्या में उपस्थित थे। इस प्रसंग पर वंजारी संघ की और से उपनिरीक्षक बी एस मुंडे इन्हे वृक्ष तथा शाल, श्रीफल और स्व. गोपीनाथजी मुंडे की प्रतिमा देकर सत्कार किया गया। प्रा केदार ने उनका परिचय समाज बांधव को किया। उसी प्रकार वंजारी सेवा संघ की प्रगति के बारे में जानकारी दी। वंजारी सेवा संघा द्वारा किए जा रहे विविध उपक्रम तथा कार्यक्रम की जानकारी जिलाध्यक्ष वसंत हमंद, कार्याध्यक्ष अशोक साठे, अरुना हेमके (म.आ.) इन्होंने दी। इस दौरान बी. एस. मुंडे ने विविध सामाजिक पैलूं पर अपने विचार रखे। समाजभूषण स्व. गोपीनाथ मुंडे इनके कार्यों पर भी विचार व्यक्त किए। और सभी समाजबांधव का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन निलेश नव्हाते ने किया। आभार विजय धात्रक ने माना। इस कार्यक्रम में दिगांबर खांडरे, लक्ष्मण भारस्कर, तुकाराम मुंडे, सुरेंद्र दांडेकर, कवडू सालवे, दिलीप कहूरके, देवाशीष केदार, मारोती साठे, रवी कापकर, भूषण कापकर, गजानन कानकाटे, भारत नव्हाते, आशिष कापकर, केदार, प्रतिभा नव्हाते, पौर्णिमा धात्रक उपस्तीत थे।