भानेगाव।
राष्ट्र समर्पण पार्टी नागपुर जिला के द्वारा हिंगना विधानसभा में विविध मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इस नियुक्ति पर महाराष्ट्र के अध्यक्ष शशिकांत ठाकुर ने वक्तव्य किया कि हमें सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन चाहिए जब तक व्यवस्था परिवर्तन होगा नहीं सत्ता परिवर्तन का कोई महत्व नहीं है। बढ़ती महंगाई लोग त्रस्त हैं इसलिए सरकार के खिलाफ हम एक आंदोलन के रूप में काम करना होगा इस अवसर पर नागपुर जिला के अध्यक्ष सोनू बर्राया ने वाडी मंडल के अध्यक्ष पर वकीलदेव विश्वकर्मा की नियुक्ति की व हिंगना मंडल के महिला मोर्चा पद पर सौ रिया ताई मिश्रा की नियुक्ति की इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नौजवान महिलाएं एवं आम जनमानस उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्र समर्पण पार्टी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जिला के महामंत्री संदीप जी पवार ने लोगों से आग्रह किया।