हिंगणघाट।
वणा नदी पर खुलने वाले नांद व वडगाव धरण के दरवाजे संभाव्य अतिवृष्टी की वजह से खोल दिए गए है। इस से नदी में बाढ़ आने की संभावना है। इसका खतरा नदी किनारे रहने वाले लोगों की हो सकता है। इस देखते प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालो लोगो सावधानी बरतने का आवाहन किया है। संभाव्य अतिवृष्टी की वजह से वडगाव धरण के 21 दरवाजे 7 सितंबर की शाम को खोले गए है। तो नांद धरण के दो दरवाजे 30 से.मी खोले गए है। धरण से 17826 क्यूसेक्स पानी का विसर्ग वणा नदी के पात्र में हो रहा है। दो दिन से लगातार हो रही बरसात से वणा नदी चारो कोने भर कर बह रही है। और अब उसमें धरण का पानी छोड़ा जा रहा है। भारी बारिश की संभावना से कल वणा नदी का पानी बस्ती में जाने का अंदेशा है। इस देखते प्रशासन ने सावधानियां बरतने का इशारा दिया है। नप प्रशासन और तहसील कार्यालय ने भी पुरपिडित क्षेत्र निवासियों को सतर्क रहने की सूचना दी है। अभी परिस्थिती पूर्णतः नियंत्रण में है, और किसी भी तरह का धोका नहीं है। लेकीन सावधानियां बरतनी जरूरी है।