वाड़ी
वाड़ी शहर में डेंगू के चलते लोग परेशान है। वही नगर परिषद की अनदेखी से शहर में नालियों के चंबर गायब होने से नालियां खुली पड़ी है।नागरिको ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही होने से आखिर नागरिकोका स्वास्थ्य खतरे में है। मलेरिया डेंगू जैसे बीमारी का शिकार नागरिक बन रहे है। वाड़ी के वसंत विहार में बने ग़डर लाइन के चंबर पर ढक्कन नही होने से दुर्गंध फैल रही है।सादिक हैदर शाह के घर के बाजू में लगे सभी चार चंबर टूट पड़े है। करीब साल भर से यह चंबर पड़े है। बरसात का पानी होने से बेकार हुए चेंबर के से पानी पास नही हो रहा है। नगर परिषद के मुख्याधिकारारी को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन मुख्यधिकारी इस समस्या पर गंभीर नही है। डेंगू जैसे बीमारी का बढ़ने की संभावना को देखते नप ने तुरन्त नालियों के चेंबर पर ढक्कन लगाने की मांग स्थानिक नागरिक सादिक शाह, शिवपूजन तिवारी, रामनाथ ठाकुर, गजानन काटोले हसीना शाह ने की।