पारशिवनी:
किसान की फसल दुगनी हो, किसी प्रकार का फसल को नुकसान ना हो, उचित समय पर फसल पर दवाई का छिड़काव किया गया तो नुकसान होने की संभावना कम हो सकती है। उचित दवा का ही प्रयोग फसल पर करने से जीव-जंतु, कीटनाशक से फसल को बचाया जा सकता है। इसलिए किसानों को अपने खेतों में खेती करते समय उचित मार्गदर्शन मिले इसलिए साई कृषि सेवा केंद्र बिटोली की और से एक दिवसीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया था।
इस मार्गदर्शन शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया जहां बायो टेस्ट इंडिया प्रा.लि. मुबंई की 35 वीं वर्षगांठ पर कंपनी की ओर से किसानों को मार्गदर्शन करते हुए कहा गया कि सही जानकारी और खेती में इस्तेमाल किये जाने वाले बीज, यूरिया, दवाई खाद और खेती करते समय फसल का नुकसान ना हो इस विषय पर मार्गदर्शन किया गया। शिविर में खेती करते समय किसान लापरवाही न बरतें, उचित समय पर फसल पर सही दवा का छिडकाव करें तो फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है और ज्यादा से ज्यादा फसल की पैदावार हो सकती है।
शिबिर में हिस्सा लेने वाले किसानों ने इस अवसर पर अधिकारियों से जानकारी ली। कंपनी की ओर से किसानों को उपहार दिये गये। कृिष सेवा केंद्र के संचालक मनोज पालीवाल ने इस मार्गदर्शन शिविर का आयोजन कर कृषि िवशेषज्ञों के जरिये सही जानकारी उपलब्ध करवाई।