कामठी में मोठा रोड नूतन गर्ल्स सरस्वती स्कूल के पास नूर क्लिनिक नाम से एक धर्मार्थ दवाखाना २०१९ से अपनी सेवाएं दे रहा है। जहा सभी वर्ग व समाज के लोग फायदा उठा रहे है। कोरोना काल में भी यह अस्पताल अपनी सेवाएं बढ़चढ़कर देता रहा। जबकि कई दवाखाने बंद हो गए थे। ज्ञात रहे की इस अस्पताल में मात्र १० रुपये में इलाज होता है। और एलोपैथिक इलाज के साथ आयुर्वेदिक इलाज भी होता है। जहा दवाओं पर २० प्रतिशत की छूट दी जाती है। और डॉक्टर की कोई फीस नहीं होती। यह अस्पताल इमाम मेहरी अलैहिस्स लाम फाउंडेशन के तहत चलता है। जिसके अध्यक्ष मौलाना अली रजा अंसारी है। इस संस्था के तहत अभी तक ६०० लड़कियों ने सिलाई ट्रेनिंग मुफ्त हासिल की है। इसके साथ साथ मुफ्त इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स व मुफ्त ब्यूटी पार्लर कोर्स मेहंदी क्लास चली आ रही है। यह क्लासेस नागपुर और कामठी दोनों जगहों पर होती है। ताकि सभी लोग इसका फायदा उठा सके। अंग्रेजी दवाओं का डिपार्टमेंट डॉ शमामा फरहत देखती है। जबकि आयुर्वेदिक डिपार्टमेंट डॉ विनोद दुबे व उनके पुत्र डॉ मनीष कुमार दुबे देखते है। संस्था को आगे बढ़ाने और एजुकेशन डिपार्टमेंट फातंतुजजाहरा अंसारी व मेहरूनीस खान देखते है। बच्चों को पढाई की तरफ लाना ओर उनका उज्जवल भविष्य हो ऐसा संस्था का कार्य है।