नैनीताल के छेड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पतरोल से कुछ ग्रामीण आज सुबह पीपलपानी के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। ओखलकांडा ब्लॉक के छेड़ाखान-रीठा साहिब मार्ग पर ग्रामीणों का मैक्स वाहन 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस जगह पर रास्ता काफी खराब है, जिसकी वजह से वाहन अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। सभी मृतक एक ही परिवार बिरादरी के बताए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से सड़क तक पहुंचाया। स्थानीय ग्रामीण रंजीत मटियाली ने बताया कि हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है। हादसे के 1 घंटे बाद भी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। ग्रामीणों ने ही किसी तरह से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दो घायलों को निकाल कर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।