धार्मिक कार्यक्रम में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी करने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अमित गजानन पाठे (28) बोरड़ी, तहसील अचलपुर जिला अमरावती निवासी बताया गया है।
पीड़ित किशोरी 17 वर्ष की है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है। रविवार को पीड़िता अपनी मां के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। रात को वह वहीं पर सो गई। इस कार्यक्रम में आरोपी अमित भी आया हुआ था। रात के समय आरोपी ने पीड़िता के बगल में जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की थी।
किशोरी ने जागने के बाद इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पुलिस थाने में आकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने छेड़खानी और पोस्को की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी दुष्कर्म का एक मामला दर्ज है और वह जमानत पर छूटकर आया है।