अ मेरिका में जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में एक शॉपिंग मॉल के पास शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को गोलीबारी हुई। घटना में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दक्षिण पश्चिम अटलांटा में इवांस स्ट्रीट पर स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली। इसके बाद अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीन पीड़ितों में से एक ने गोलीबारी की घटना की शुरुआत की। पहले उन दो लोगों के पास पहुंचा और गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर जवाबी गोलीबारी की।
रिपोर्ट के अनुसार, यह तीनों पुरुष थे। इनमें से एक की उम्र 17 साल, दूसरे की करीब 20 साल, जबकि तीसरे की उम्र 30 साल के आसपास थी। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस गोलीबारी के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।