सहेली से मिलने उसके घर गई एक छात्रा के साथ सहेली के चाचा ने ही शराब के नशे में अश्लील हरकत कर छेड़खानी की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छेड़खानी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा 20 वर्ष की है और हुड़केश्वर परिसर में रहती है। आरोपी उसी की वस्ती में रहने वाला धनपाल रामाजी वानखेडे (55) बताया जा रहा है। पीड़ित युवती आरोपी की भतीजी की सहेली है। लिहाजा रविवार को दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता उसके घर में मिलने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने शराब के नशे में युवती के साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी की।
पीड़िता ने घर में आकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और पुलिस थाने में आकर शिकायत करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छेड़खानी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया