कुरियर द्वारा पार्सल भेजने के लिए आॅनलाइन सर्विस तलाश करना एक महिला को उस समय महंगा पड़ गया, जब अज्ञात साइबर अपराधियों ने महिला के बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर उसके खाते से 1.29 लाख रुपयों का चूना लगा दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी महिला कृतिका राजेश रामटेके (22) लाइन नंबर 03, चंद्रमणि नगर अजनी निवासी बताई जा रही है। कृतिका को कुरियर से कुछ सामान भेजना था, जिसके चलते उसने आॅनलाइन कुरियर सर्विस की तलाश गूगल पर की थी। उसे आॅनलाइन दो अज्ञात आरोपियों के मोबाइल नंबर मिले। आरोपी ने महिला के मोबाइल फोन पर दो एपी फाइल भेजी।
उसी दौरान आरोपियों ने महिला के बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के बाद उसके खाते से 1,29,497 रुपये निकाल कर धोखाधड़ी गई। महिला ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस थाने में की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।