येनोरा गांव में दोपहर 3 बजे करीब शाॅट सर्कीट की वजह तुषार भय्याजी काकडे के घर को आग लगी। आग ने देखते देखते रौद्र रूप धारण किया। आग लगने की खबर लगते ही गाव के नागरिक घटना स्थल की दौड़ पड़े। लोगो ने बाजू के बोरिंग से पानी डालकर आग पर नियंत्रण करने में सफलता पाई। लेकिन आग से घर मालीक के घरगुती इस्तेमाल का साहित्य जल के खाक हुआ। जिसमे टीव्ही सहित अनेक घरघुती सामान भस्म हो गया।
इस किसान परिवार ने खेती उत्पादित माल घर लाकर रखा था, जिसमे चार बोरे तुवर और खेती उपयोगी चीजे जल गई। आग पर गाववालो ने बड़े प्रयास नियंत्रण पाया। सुदैव से इसमें कोई भी जीवित हानी नही हुई। लेकिन परिवार इस आग की वजह से संकट में आ गया। प्रकरण में नागरिकोने संबंधित हादसे की जानकारी अधिकारियो को देकर किसान को तात्काल सहायता देने की मांग की है।