महाराष्ट्र शासन सामाजिक न्याय और विशेष सहाय्य विभाग की स्वायत्त संस्था डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर संशोधन और प्रशिक्षण संस्था (बार्टी) पुणे, समतादूत विभाग नागपुर, तहसील हिंगणा और संघर्ष बहुउद्देशीय संस्था इसासनी इनके संयुक्त विद्यमान से जननायक क्रांतिवीर बिरसा मुंडा की 147 वी जयंती के उपलक्ष्य में बिरसा मुंडा स्मारक इसासनी यहाँ पर अभिवादन तथा प्रबोधन ” कार्यक्रम का आयोजन समतादूत सतीश सोमकुंवर और संघर्ष बहुउद्देशीय संस्था के संयोजक श्रावण गोसावी इन्होंने मिलकर किया। सर्व प्रथम जननायक क्रांतिवीर बिरसा मुंडा इनके स्मारक पुतले को इसासनी ग्रामपंचायत सरपंच नीलेश उईके इनके करकमलों व्दारा माल्यार्पण करके अभिवादन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थानपर सामाजिक कार्यकर्ता केशव डोंगरे, प्रमुख अतिथी के रूप में सरपंच नीलेश उईके, उपसरपंच मिना मेश्राम सामाजिक कार्यकर्ते पंकज भगत, किशोर सेडाम इन्होंने स्थान ग्रहण किया। कार्यक्रम के मार्गदर्शक समतादूत सतीश सोमकुंवर इन्होंने अपने प्रबोधन शैलीमे क्रांतिवीर बिरसा मुंडा जीवन चरित्र पर आधारित विस्तृत मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए बार्टी महासंचालक धम्मज्योति गजभिये तथा जिल्हा प्रकल्प अधिकारी हुदय गोडबोले इनका मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में पंकज भगत, धम्मदीप पानतवाने, महेंद्र सुखदेव, मोहन पुड़के दन्यानेश्वर काम्बले, ऋषि कुडसंगे, राहुल पाटिल, मिलिंद भगत आदी मान्यवर कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लिया! कार्यक्रम का प्रस्ताविक सूत्रसंचालन श्रावण गोसावी ने किया तथा आभार पंकज भगत ने माना।