स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। बाल दिवस के अवसर पर संत गमाजी महाराज शिक्षा संस्थान ने छात्रों के लिए मेट्रो ट्रिप का आयोजन किया। संस्था के संचालक महेश बंग की पहल पर संस्था द्वारा संचालित स्व. देवकीबाई बंग हायस्कूल एवं नेहरू विद्यालय के कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए लोकमान्य नगर से बर्डी-बर्डी से लोकमान्य नगर मेट्रो यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान छात्रों ने गायन, नृत्य, भाषण, एकालाप अभिनय आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई। यात्रा के दौरान सभी छात्रों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस सुखद यात्रा में संस्थान की संचालिका अरूणा महेश बंग प्राचार्य नितीन तुपेकर मुख्याध्यापक शशिकांत मोहिते आदी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भी भाग लिया।