मोहाडी तहसील के देव्हाड़ा खुर्द में सर्पदंश से घर में सो रहे दो भाईयो की दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी जैसे ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हुई, वे देव्हाड़ा खुर्द पहुंचे। मृतक भाईयो का नाम सुशील बलवीर डोंगरे उम्र (8) वर्ष और उत्कर्ष बलवीर डोंगरे उम्र (11) वर्ष हैं। रविवार की रात दोनों एक ही बिस्तर पर सो थे। रात में सांप पिछले दरवाजे से अंदर आया। वह बिस्तर पर चढ़ गया। दोनों भाइयों को उस सांप ने काट लिया। सांप के काटने की जानकारी होते ही दोनों भाइयों को पहले तुमसर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
उसके बाद दोनों भाइयों को भंडारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
भंडारा में इलाज के दौरान बड़े भाई उत्कर्ष बलवीर डोंगरे दोपहर 12.45 बजे उसकी मौत हो गई। जबकि भंडारा के छोटे भाई सुशील बलवीर डोंगरे को रात में भंडारा से नागपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से देव्हाड़ा खुर्द गांव में मातम छाया है।