भारतीय संस्कृति के विचार दर्शनों का उल्लेखं करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि आयुर्वेद का महत्व समझते हुए उसे प्रोत्साहन देने की जरूरत है। आयुर्वेद के क्षेत्र में और अधिक शोध होने चाहिए। आयुर्वेद व योग विज्ञान से भारत को विश्व गुरु बनाने का स्वप्न पूरा किया जा सकता है। सद्गुरु विश्वनाथ
महाराज रुकडीकर ट्रस्ट की ओर से आयुर्वेद पर आयोजित चर्चा सत्र में गडकरी बोल रहे थे। कार्यक्रम में आनंदनाथ महाराज, सुरेश शर्मा, रणजीत पुराणिक, राकेश शर्मा, आशुतोष गुप्ता, निरंजनदास, जयंत देवपुजारी, चरण सिंह ठाकुर उपस्थित थे। गडकरी ने आगे कहा- आयुर्वेद की दवाएं महंगी हैं। उसके भाव कम करने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार ने आयुष मंत्रालय का गठन किया है।