तुमसर तहसील के पूरग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करने आए विधायक डॉ. परिणय फुके तुमसर शहर से जाते वक़्त बड़े बाजार से डोंगरला तक गड्डे मुरुम से बुजाये गये जिससे नेताओ को किसी भी प्रकार का गड़े का एहसास ना हो और शासन के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पे दाग ना लगे इसके चलते रस्ते पर बड़े पैमाने पर मुरुम तत्काल डाला गया। लेकिन नेताओ के जाने के बाद बारिश का पानी उसपे गिरने से जो रास्ता अछा था लेकिन अब उलट वहा स्थानिक नागरिकको चिखल का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आये समय कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है। स्थानिक नागरिकों ने इसका विरोध भी किया लेकिन प्रशासक कर्मचारी ने अपना कार्य कर वहा से रफूचक्कर हो गये। स्थानिक लोगों की मांग है की तत्काल रस्ते का मुरुम हटाया जाए और मजबूती करण किया जाये।