नया कामठी थाना पुलिस टीम ने नियमित पेट्रोलिंग के दौरान एक शातिर हत्या अधिनियम फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अब्दुल ताज अब्दुल अजीज (उम्र 34) नामक आरोपी पर पांचपावली पुलिस थाना अपराध क्र 255 / 2016 भादवी कलम 365, 302, 201, 212, 120 ब, 143, 144, 147, 148, 149, 364, भादवी सहकलम मोका सह कलम 3(1)(1), 3(2), 3(3), 3(4), (5) भारतीय हत्या अधिनियम मामले पहले से ही दर्ज हैं। ज्ञात हो कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर कामठी न्यायालय से शनिवार को दोपहर में भादवी कलम 399 के फरार आरोपी शेख जाफ़र शेख मुज़फ्फर को पकड़ने के लिए जुना कामठी पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल आर. शिरे, डीबी पथक के पोउपनी के. माकणे, पोहवा संजय गिते, नापोशी महेश कठाने, पोशी अंकुश गजभिये, प्रमोल शेलके ने चितरंजन नगर दरगाह के पास पेट्रोलिंग करते समय उपरोक्त हत्या अधिनियम फरार आरोपी अब्दुल ताज अब्दुल अजीज (उम्र 34) को गिरफ़्तार किया। जुना कामठी पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल शिरे ने बताया कि शनिवार दोपहर में चितरंजन दरगाह के पास पेट्रोलिंग के दौरान एक सख्स घूम रहा था। टीम ने रुकने का इशारा किया, पर पुलिसकर्मी को देखकर वह भागने लगा। पुलिसकर्मी ने उसका पीछा कर दबोच लिया। छानबीन में पता चला कि यह सख्स अब्दुल ताज अब्दुल अजीज भारतीय हत्या अधिनियम का फरार आरोपी है। जिसका मामला पांचपावली थाना में दर्ज है। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के पश्चात वैद्यकीय परीक्षण करवाकर नागपुर शहर डिटेकशन युनीट को आगे की कार्यवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया। उपरोक्त कार्यवाई परिमंडल क्र.5 के पुलिस उपायुक्त सारंग आव्हाड, सहायक पुलिस उपायुक्त नयन अलुरकर के मार्गदर्शन में उपरोक्त अधिकारी व डीबी पथक ने घटना को अंजाम दिया।