भाजपा ने सोमवार को आजादी का 75वां अमृत महोत्सव व सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश शरण का जन्मदिन मनाते हुए विभिन्न स्थानों में 75 पौधे रोपित किए। पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए आशा नर्सिंग होम व रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपण करना जरूरी है। पौधे लगाने के साथ-साथ इनकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिवारों को भी जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। गौ सेवा समिति (गौशाला) के कार्याध्यक्ष व भाजपा शहर कार्याध्यक्ष राजेश (लाला) खंडेलवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया और गौशाला को और बेहतर बनाने के लिए समाज से सुझाव मांगे।
इस मौके पर भाजपा के शहर कार्याध्यक्ष राजेश (लाला) खंडेलवाल, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष व छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य कमल(लालू) यादव, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सीरिया, शहर अध्यक्ष पंकज वर्मा, सोशल मिडीया विदर्भ संयोजक लक्की चावला, भाजयुमो शहर महामंत्री भाजयुमो राजा यादव, जिला अल्पसंख्यक सदस्य अशफाक भाई, भाजपा शहर मंत्री प्रफुल यादव, पर्यावरण मित्र देवानंद देशमुख आदि गणमान्यों का सहकार्य रहा।