जजपुर. ओडिशा के जाजपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक लड़की दुष्कर्म से बचने के लिए स्कूल की छत से छलांग से लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना रविवार रात की है जब क्योंझर जिले की रहने वाली लड़की अपने भाई के साथ सुकिंडा क्रोमाइट घाटी में अपनी बहन के यहां जा रही थी। जब वे एक बस से उतरे, तो इलाके में भारी बारिश हो रही थी और पुरुषों के एक समूह ने सुझाव दिया कि वे स्कूल की इमारत में रुक सकते हैं और बारिश बंद होने पर अपने गंतव्य पर जा सकते हैं। उन्होंने उनकी बात मान ली और वहीं शरण ली। हालांकि, पांचों लोगों ने देर रात लौटकर भाई को पीटा और भगा दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, तो वह स्कूल की इमारत की छत पर चली गई और वहां से कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।