नागपुर। महा मेट्रो ने सर्वाधिक यात्रियों के पुराने सभी रेकॉर्ड तोडकर दो दिन पूर्व एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह नया रिकॉर्ड एक दिन में सर्वाधिक 66 हज़ार 428 यात्रियों ने यात्रा कर बनाया है। नागरिकों का मेट्रो के प्रति दिनोदिन बढ रहे विश्वास का यह नया रेकॉर्ड प्रतीक है। महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉक्टर ब्रिजेश दीक्षित ने यात्रियों ने सर्वाधिक एक्वा और ऑरेंज लाईन पर मेट्रो में सफर किया है। शंकर नगर से लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन और खापरी से कांग्रेस नगर मेट्रो स्टेशन तक यात्रा कर यात्रियों से चर्चा कर उनके अनुभव लिए। स्टेशन परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मेट्रो सफर के दौरान डॉक्टर दीक्षित ने स्टेशन पर उपलब्ध सूचना पेटी का भी निरीक्षण किया और इस बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की। मेट्रो कर्मियों को यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर कार्य करने का निर्देश दिया। स्टेशन परिसर में वरिष्ठ नागरिक, महिला तथा विभिन्न दर्जे के यात्रियों के लिये उपलब्ध सामग्री का भी अवलोकन किया। व्हीलचेयर, बेबी केयर रूम का भी निरीक्षण किया। उद्घोषणा प्रणाली का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर योग्य स्थिति में प्रणाली होने के प्रति समाधान व्यक्त किया। डॉक्टर दीक्षित ने मिहान स्थित मेट्रो डिपो का दौरा किया और विविध उपकरणों का निरीक्षण किया।