नागपुर। मेहमुदा शिक्षण एवं महिला ग्रामीण विकास बहुउद्देशीय संस्था द्वारा संचालित सेंट्रल इंडिया ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्युशन में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नुरुल हसन डीसीपी नागपुर, डॉक्टर अनिस अहमद, अतुल कोटेचा, डॉक्टर अब्दुल आहद, रवी कलसाईत उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा माता सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण कर के कि गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दसवी, बारहवी पास छात्रों को सम्मानित कर भविष्य के लिये उन्हें तथा अन्य छात्रों को प्रेरित करना था। मेधावी छात्रों का सत्कार मान्यवरो के हाथों ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर किया गया। इस सत्कार समारोह में उपस्थित सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 12 वी छात्रा सायली जगनवार तथा दसवीं की छात्रा हर्षिता विश्वकर्मा का सत्कार किया गया। मेधावी छात्रो ने अपने अनुभव सबके सामने प्रस्तुत किये। सेंट्रल इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्युशन के दूसरे प्रतिष्ठानों के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।