नागपुर। रूबी सोशल वेलफेअर आर्गेनाईजेशन ने 17 और 18 जून को दो दिवसीय किशोरवयीन लडकियों के साथ समर कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प का उद्देश्य लडकियों के रचनात्मक कौशल्य को सजाना, उनमे नेतृत्व गुण का विकास करना तथा महिलाओं और लडकियों के जल्द व जबरन शादी, जेंडर डिसक्रिमीनेशन जैसे सामाजिक मुद्दो के बारे में जागृत करना है। उसी तरह मासीक पीरीयड के दिनो में ली जाने वाली एहतियात, सामान्य ज्ञान आदि विषयों के बारे में जानकारी देना भी शामिल है। पहले दिन के पहले स़़त्र में रितीका ने लडकियों को योगा कराया। क्राफ्ट कि नई-नई चीजे बनाना सिखाई। उसके बाद लडकियों ने बहुत अलग अलग तरह के क्राफ्ट कि चीजे बनाई। जिससे उनकि क्रियेटिवीटी भी सामने आई। उसके बाद संस्था की सदस्य पुर्णिंमा ने चीट गेम शुरू किया। लडकियों ने बहुत उत्साहित होकर भाग लिया। दुसरे स़त्र में अंकिता ने लडकियों को लाइफ स्कील ट्रेनिंग सिखाया। जिसमें उन्होनें मेडिटेशन के द्वारा लडकियां अपना टेंन्शन कैसै दूर कर सकती है, इसके बारे में बताया। उसके बाद पायल और चांदनी ने आउट डोअर गेम का आयोजन किया। दुसरे दिन के पहले सत्र में योगा और चित्रकला का सेशन लिया गया। लडकियो ने बहुत उत्साहपूर्वक सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।