नागपुर। शांति नगर पुलिस थाना अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को आरोपी युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी बचपन से ही शांति नगर स्थित अपनी नानी के पास रहती है। आरोपी शांति नगर परिसर में पीड़ित किशोरी के ही पड़ोस में रहने वाला 23 वर्षीय राजित खान अब्दुल रहमान बताया जा रहा है जो की साप्ताहिक बाजारों में कपड़े बेचने की दुकान लगाता है। करीब 15 दिन पहले ही उसकी जान पहचान आरोपी के साथ हुई थी. आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससे बातचीत करने लगा। सोमवार शाम आरोपी ने पीड़ित किशोरी को मिलने बुलाया था। जिसके बाद वह उसे अपने घर लेकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। देर रात तक किशोरी के घर नहीं आने के बाद उसकी नानी और उसकी बुआ उसे ढूंढने लगे। जिसके बाद वह आरोपी के घर पहुंचे. जहां आरोपी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में उन्हें दिखाई दिया। इसकी जानकारी बाद में परिजनों ने शांति नगर पुलिस थाने में दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और बुधवार को उसे कोर्ट में भी पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 2 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है।