चिचाला विविध कार्यकारी संस्था का आम चुनाव पिछले महीने हुवा था। इस चुनाव में संस्था के कार्यकारी बोर्ड के लिए कुल 13 सदस्य चुने गए। कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए रामटेक तालुका सहकारी निबंधक कार्यालय में 17 जून 2022 को चुनाव सभा आयोजित की गई थी।सभा की अध्यक्षता सहायक रजिस्ट्रार रवींद्र वसु ने की।सभा में दिगंबर मोहारे,को अध्यक्ष और राजकुमार बंधाटे को सर्व सम्मती से क्रमशः अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुना गया। रामेश्वर दमाहे, चंद्रसुभाष मोहारे,भीमराव ठकरेले,खुशाल पिसोडे,सुधाकर मदनकर,रेखाबाई गयगये सहित सभी 13 सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव रामटेक तालुका खरीदी बिक्री संघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ, जो सुनील केदार के नेतृत्व में विश्वास रखते हैं। चर्चा थी कि यह चुनाव काफी गहमागहमी में होगा लेकिन असल में यह चुनाव सर्वसंमतीसे संपन्न हुआ।